कई बार जब उदासी घेरती है तो मन बदलने के लिए अक्सर लोग कॉमेडी फिल्म या शो देखना पसंद करते हैं। कॉमेडी किरदारों के डायलॉग, अंदाज और एक्टिंग आखिर हंसने को मजबूर जो कर देती है। मगर, क्या आपको पता है कि स्टेज और पर्दे पर आपको हंसाने के लिए जीतोड़ मेहनत करने वाले किरदार कई बार खुद दुख के सागर में गोते लगा रहे होते हैं! मगर, अपना गम वह स्टेज के पीछे छोड़कर लोगों को पेट पकड़कर हंसाने की हद तक कॉमेडी करने में जुट जाते हैं। इस बारे में दिवंगत कॉमेडी किंग चार्ली चैप्लिन ने एक बार कहा था, 'मेरी जिंदगी में ढेर सारी समस्याएं हैं, लेकिन मेरे होंठों को उसका पता नहीं। वह हरदम मुस्कुराते हैं।' उनके अलावा तमाम ऐसे कॉमेडियन हैं, जिन्होंने हजार उलझनों से जूझकर लोगों को हंसाने का तरीका खोजा। आइए जानते हैं उनके बारे में...