फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity Fees: स्टारडम मिलते ही इन सितारों ने बढ़ाया अपना मेहनाताना, एक फिल्म की फीस जान उड़ जाएंगे होश

Wed, 20 Jul 2022 06:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान, रणबीर कपूर, सलमान खान - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री में वर्षों से कई अभिनेताओं ने एंट्री ली। जहां कुछ ने अपने दम पर इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई, तो वहीं कुछ कलाकारों का सफर थोड़ी ही समय में थम गया। आज वह जो कुछ भी हैं, वो सब उनके कठिन परिश्रम और डेडिकेशन का ही नतीजा है। दर्शकों के दिलों में अपना नाम बनाने के साथ-साथ अभिनेताओं ने अपनी फीस में भी बहुत बढ़ोतरी की है। आज हम इस रिपोर्ट में बॉलीवुड के ऐसे ही मशहूर अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी डेब्यू फीस और इस समय की फीस में भारी अंतर आया है। तो चलिए जानते हैं कि शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक इंडस्ट्री के ये अभिनेता कितना चार्ज करते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज किसी सितारे की तरह चमकने वाले शाहरुख खान ने साल 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। तब उन्हें इस फिल्म के लिए महज चार लाख रुपये की फीस मिली थी। लेकिन अब शाहरुख इंडस्ट्री में अपने सफल करियर के 30 साल पूरे कर चुके हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा समय में शाहरुख खान की प्रति फिल्म 100 करोड़ रुपये के करीब फीस चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं वह यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'पठान' का 45 प्रतिशत प्रॉफिट भी लेंगे।  
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान
बॉलावुड में भाई जान के नाम से मशहूर सलमान खान पहली बार साल 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह बतौर सपोर्टिंग एक्टर नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने इस मूवी में अपने ही कपड़े पहने थे। इस फिल्म में काम करने के लिए को कुल 11,000 रुपये फीस मिली थी। सलमान खान को आज इंडस्ट्री में पूरे 34 साल हो गए हैं और अब वह एक फिल्म के 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
 

4 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
आमिर खान ने सबसे पहले 'यादों की बरात' और 'मदहोश' फिल्म में बतौर चाइड आर्टिस्ट काम किया था। हालांकि, बतौर लीड उन्होंने 'कयामत से कयामत तक' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला थीं। फिल्म के लिए उन्हें मात्र 11,000 रुपये मिले थे। अब वह पूरे चार साल बाद फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से पड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार लीड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' से की थी। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 51,000 रुपये फीस मिली थी। वह भी इंडस्ट्री के उन्हीं अभिनेताओं में शामिल थे, जो 100 करोड़ से ज्यादा फीस चार्ज करते थे। लेकिन उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपनी फीस घटा दी है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के लिए  उन्होंने लगभग 60 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।  
विज्ञापन

6 of 7
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके लिए उन्हें 1.25 लाख रुपये चार्ज किए थे। हालांकि, अभी तक वह ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी फीस में काफी तेजी से बढ़ोतरी की है। अपनी लास्ट फिल्म 'भूल भुलैया 2' के लिए उन्होंने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
कपूर खानदान के चिराग और अभिनेता रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए रणबीर ने आठ लाख रुपये फीस चार्ज की थी। अब वह जल्द ही  अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्हें 25-30 करोड़ रुपये फीस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें