फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! तय शेड्यूल से लंबी खिंची फिल्म, तो अब प्रतिदिन के हिसाब से हर्जाना वसूलेंगे रणबीर कपूर

Sat, 19 Dec 2020 12:25 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : फिल्म संजू
रणबीर कपूर को आपने आखिरी बार सिनेमाघरों में कब देखा था? जाहिर है दिमाग पर जोर डालने वाला सवाल है। आखिरी बार वह अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में दिखे। और, उसके बाद अक्सर आलिया भट्ट के साथ ही यहां वहां तस्वीरों में दिखे। लेकिन, सिनेमाघर उनसे लगातार दूर ही रहा। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पूरी होने का नाम नहीं ले रही और जो फिल्में पूरी होने वाली हैं, या हो चुकी हैं, उनकी रिलीज में अभी वक्त बाकी है।
विज्ञापन

2 of 6
ब्रह्मास्त्र की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम
लॉकडाउन से पहले रणबीर फिल्म 'शमशेरा' और अपनी बरसों से बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे। और लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी उन्होंने सबसे पहले 'शमशेरा' की ही शूटिंग पूरी की है। रणबीर कपूर ने कुछ काम 'ब्रह्मास्त्र' का भी निपटाया है लेकिन फिलहाल इसको पूरा करने में रणबीर को थोड़ी और मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : वीरल भयानी
जानकारी मिली है कि रणबीर अपनी इस अधूरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को अगले साल 31 जनवरी से पहले पूरा कर देंगे। लेकिन, उससे भी जरूरी खबर यह है कि रणबीर जनवरी के पहले सफ्ताह से ही लव रंजन की उस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे जिसकी चर्चा काफी दिनों से चल रही है। इस फिल्म का अब तक कोई शीर्षक घोषित नहीं हुआ है। 

4 of 6
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
लव रंजन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। रणबीर इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए शुरू करेंगे। इस फिल्म को बीच में रोक कर वह पहले आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को पूरा करेंगे और फिर लव रंजन की पूरी फिल्म को मई तक खत्म कर देंगे। इसकी शूटिंग दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में शुरू होगी और बाद में कुछ विदेशी जगहों पर भी इसका फिल्मांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : फिल्म
इसके अलावा रणबीर की बातचीत 'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से भी चल रही है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी जिसको लेकर रणबीर कुछ दिन पहले ही इसके निर्माता भूषण कुमार और मुराद खेतानी से निर्देशक संदीप के साथ मिले थे। इस फिल्म का कामचलाऊ शीर्षक 'एनिमल' बताया जा रहा है। वैसे इसका शीर्षक पहले 'डेविल' सोचा गया था लेकिन यह शीर्षक तो साजिद नाडियाडवाला ने पहले ही पंजीकृत करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : फिल्म
बातचीत तो रणबीर संजय लीला भंसाली से भी 'बैजू बावरा' के लिए कर रहे हैं लेकिन संजय इस पर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को खत्म करने के बाद फैसला लेंगे। इन सारी बातचीत के बाद असल बातचीत जो रणबीर कपूर साथ साथ में ये भी कर रहे हैं कि अब वह जब भी फिल्म साइन करेंगे तो निर्माता को ये लिखित में देना होगा कि वह अपनी फिल्म कब तक पूरी कर लेगा। और, इस अवधि में फिल्म पूरी नहीं हुई तो उसके बाद जितने दिन रणबीर फिल्म में काम करेंगे, उसकी दिहाड़ी वह अलग से वसूलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें