फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajal Aggarwal-Gautam Kitchlu: सात साल दोस्ती, तीन वर्ष तक किया डेट, कुछ इस तरह परवान चढ़ा काजल-गौतम का इश्क

Sun, 30 Oct 2022 08:55 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : social media
हिंदी से लेकर साउथ फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाकर सिक्का जमाने वाली काजल अग्रवाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच 'सिंघम गर्ल' के नाम से मशहूर काजल अग्रवाल इन दिनों कैमरे से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। अभिनेत्री अपने पति और अपने बेटे के साथ अपनी पारिवारिक जिंदगी का आनंद ले रही हैं। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी 30 अक्तूबर 2020 में मुंबई में हुई थी। आज दोनों को शादी में बंधे दो साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे इस खास दिन पर हम आपको काजल और गौतम की क्यूट सी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
काजल अग्रवाल, गौतम - फोटो : social media
ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
फिल्मों में अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम की लव स्टोरी किसी भी मायने में किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक का सफर किसी फिल्मी कहानी की तरह लगता है। काजल और गौतम की पहली मुलाकात दोनों के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोस्त के जरिए हुई दोनों की पहली मुलाकात के बाद दोनों खुद बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों की यह दोस्ती पूरे सात साल तक चली, जिसके बाद तीन साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। दोस्ती के दौरान ये दोनों एक-दूसरे से जिंदगी की सारी बातें शेयर करते थे। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और लगभग 10 साल बाद दोनों ने साल 2020 में शादी की। 
Pushpa The Rise: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का क्रेज बरकरार, जूस का नाम रख फैन ने की दीवानगी की हद पार
विज्ञापन

3 of 4
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwal
कुछ इस तरह गौतम ने किया था काजल को प्रपोज
काजल और गौतम दोनों ही अलग-अलग इंडस्ट्रीज से तालुख रखते हैं। जहां काजल साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, वहीं गौतम एक बिजनेसमैन हैं। ऐसे में गौतम बिल्कुल भी फिल्मी नहीं है और उन्होंने काजल को बेहद ही सिंपल तरीके से प्रपोज किया था। प्रपोज करने के समय दोनों के बीच इमोशनल बातचीत हुई थी और उस दौरान काजल को गौतम की फीलिंग्स में सच्चाई महसूस हुई थी। काजल ने एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा था, 'गौतम ने जिस तरह से मुझे कहा वह अपनी आगे की सारी जिंदगी मेरे साथ बिताना चाहते हैं, उसी समय वह श्योर थीं कि वह अपनी पूरी जिंदगी गौतम के साथ बिताने के लिए तैयार हैं।' इसके बाद गौतम ने काजल की मुलाकात अपने माता-पिता कराई थी और उसके दो महीने के अंदर ही दोनों ने सगाई कर ली थी। 
Bold Scenes Leaked: जब इन अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन हो गए थे फिल्म रिलीज होने से पहले लीक, जमकर हुई थीं ट्रोल
विज्ञापन

4 of 4
काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ - फोटो : instagram
काजल ने इसी साल दिया बेटे को जन्म
साल 2020 में सगाई करने के बाद दोनों 30 अक्तूबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए थे। काजल और गौतम की शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही पहुंचे थे। साल 2020 के अंत में शादी के बंधन में बंधने के एक साल बाद काजल अग्रवाल और गौतम के घर किलकारी गूंजी थी। जी हां, इसी साल 19 अप्रैल को काजल ने एक प्यारे से राजकुमार को जन्म दिया है, जिसका नाम नील रखा है। काजल और गौतम दोनों ही एक-दूसरे के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
Thank God Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन थैंक गॉड की कमाई में आया मामूली उछाल, कमाए इतने करोड़  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें