अभिनेता सलमान खान की इस साल कोई फिल्म अब रिलीज नहीं होने वाली, ये जानकारी अमर उजाला आपको पहले ही दे चुका है। तो सलमान खान इन दिनों कहां बिजी हैं, उनकी फिल्मों का नया कैलेंडर कैसा है और बिग बॉस शुरू होने के बाद वह कैसे अपनी निर्माणाधीन फिल्मों की प्लानिंग कर रहे हैं, चलिए हम आपको इस खास स्टोरी में बताते हैं। सलमान ने अपनी सभी फिल्मों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए इसका पूरा कैलेंडर तैयार कर लिया है। और, इस कैलैंडर की पहली फिल्म है 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई'।