फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की इस हीरोइन की बेटियों के नाम हैं करिश्मा-करीना, जानिए कहां हैं ये आजकल ?

Mon, 24 Jun 2019 04:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
chandni - फोटो : file photo
ये हीरोइन हैं चांदनी जिन्होंने सलमान के साथ फिल्म 'सनम बेवफा' में काम किया। चांदनी की ये पहली फिल्म थी और जबरदस्त हिट रही। लेकिन इस हिट का स्वाद वो अपने फिल्मी करियर में फिर कभी नहीं ले पाईं क्योंकि इसके बाद उनकी जो भी फिल्में आईं वो चांदनी को बॉलीवुड में स्थापित नहीं कर पाईं। इसकी वजह से चांदनी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan, Chandni - फोटो : social media
लेकिन वो कभी फिल्मों के लिए अपने मोह को त्याग नहीं पाईं। चांदनी को बॉलीवुड से कितना लगाव है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने असल नाम नवोदिता शर्मा को छोड़ ना सिर्फ 'रील' नाम को अपनाया बल्कि अपनी दोनों बेटियों के नाम भी बॉलीवुड हीरोइनों - करीना और करिश्मा कपूर के नाम पर रखे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
chandni - फोटो : file photo
आज चांदनी बॉलीवुड से गुमनाम हैं लेकिन विदेश में खूब चर्चा बटोर रही हैं। फिल्मों और चकाचौंध से कोसों दूर चांदनी अब एक डांस टीचर बन गई हैं। फिल्मों से गुमनाम होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से शायद किसी ने भी चांदनी की सुध लेने की कोशिश नहीं की लेकिन आज जो भी उनकी कामयाबी के बारे में जानेगा, गर्व महसूस करेगा।
 

4 of 5
chandni - फोटो : file photo
आज चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया का नाम रोशन कर रही हैं। चांदनी ऑरलेंडो में एक डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। डांस सिखाने के अलावा चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं। कम ही लोग जानते हैं कि चांदनी पांच साल की उम्र से ही मॉडर्न और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग कर रही थीं, लेकिन उन्होंने फिल्मों को चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chandni - फोटो : file photo
फिल्मों में चांदनी ने नए आयाम गढ़ने के सपने संजोये लेकिन एक हिट के बाद उनका सपना तब टूट गया जब बाद में कोई फिल्म नहीं चली। लेकिन चांदनी घबराई नहीं और खुद को गुमनामी में जाने से बचाने के लिए अपने डांस के सपने को साकार किया। चांदनी बेशक आज बॉलीवुड के लिए एक गुमनाम हीरोइन हैं लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर चांदनी एक जाना-माना नाम हैं। खुद सलमान को भी अपनी इस हीरोइन की कामयाबी पर फक्र महसूस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें