फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: कैसेट बेचने वाले जयंतीलाल गडा कैसे बने ‘RRR’ जैसी फिल्मों के निर्माता, जानें उनकी कहानी

Fri, 01 Apr 2022 07:19 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज पेन मूवीज और रेन मरुधर एंटरटेनमेंट के मुखिया जयंतीलाल गडा का जन्मदिन है।  'आरआरआर' की सफलता तो आपने देखी ही है, लेकिन इसका निर्माण करने वाले जयंतीलाल गडा के बारे में आप शायद ही जानते होंगे। आज हम आपको उनके जीवन के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आलिया, संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' और आलिया भट्ट स्टरर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सफलता तो आपने देखी ही है, लेकिन इन फिल्मों का निर्माण करने वाले जयंतीलाल गडा के बारे में आप शायद ही जानते होंगे। बड़े बजट की फिल्में बनाने वाले जयंतीलाल अपने शुरुआती दिनों में शादियों में फोटो खींचा करते थे। यहीं नहीं इसके बाद उन्होंने फिल्मों की कैसेट बेचना शुरू किया। आज पेन मूवीज और रेन मरुधर एंटरटेनमेंट के मुखिया जयंतीलाल गडा अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो इस मौके पर हम आपको जयंतीलाल के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जयंतीलाल का जन्म 31 मार्च 1962 को गुजरात के गांव लकडिया में हुआ था। उनके पिता घाटकोपर में किराना स्टोर चलाते थे। उन्होंने दसवीं कक्षा तक गुजराती माध्यम के स्कूल में पढ़ाई की, जिसके बाद एक दुकान पर बैठने लगे। इसके दो साल बाद उन्होंने वीडियो लाइब्रेरी शुरू की। उस समय, एक वीडियो कैसेट 10 रुपये में किराए पर लिया जाता था, जो उनके लिए बहुत बड़ी रकम थी।
विज्ञापन

3 of 6
जयंतीलाल जडा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें मालूम था कि एक दिन वह कुछ बड़ा जरूर करेंगे इसलिए उन्होंने धीरूभाई शाह की मदद से कॉपीराइट के बारे में जाना और अपनी वीडियो को क्रेडिट देने लगे। इसके बाद कुछ ऐसे हालात पैदा हुए कि वह दिवालिया हो गए। इसके बाद उन्होंने खुद वीडियो के लिए कॉपीराइट लेना शुरू कर दिया। एस्क्वायर वीडियो से हीरा सेठ ने उन्हें पूरे भारत के अधिकार खरीदने में मदद की।

4 of 6
जयंतीलाल गडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने डीडी से तीन घंटे के स्लॉट खरीदे और 'शोले' को टीवी पर दिखाया। हालांकि इसके लिए उन्हें रमेश सिप्पी को मनाना पड़ा और काफी मशक्कत भी करनी पड़ी, लेकिन वह सफल रहे। 'शोले' के जरिए उन्होंने पैसा और नाम दोनों कमाए। जयंतीलाल गडा ने ही दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज करने का चलन शुरू किया था।
विज्ञापन

5 of 6
जयंतीलाल गडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अपने परिवार को समय नहीं दे पाने का सोचकर उन्होंने अपनी कंपनी को बेटे धवल को सौंपने का मन बना लिया था। उन्होंने दो शादियां की हैं और उनका कहना था कि मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपनी दोनों पत्नियों को पर्याप्त समय नहीं दिया है क्योंकि मैं जी के लिए काम करने, दो परिवारों के प्रबंधन और सितारों, निर्माताओं और निर्देशकों को खुश रखने में व्यस्त था। लेकिन उन्होंने अपना फैसला बदला और वापसी कर ली और अब 'आरआरआर' और 'गंगूबाई' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयंतीलाल गडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि उन्होंने साल 2012 में विद्या बालन के साथ अपने पहली फिल्म 'कहानी' बनाई थी। वहीं, अब उनकी द्वारा निर्मित 'अटैक' 1 अप्रैल को रिलीज होगी। साथ ही रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'बैजू बावरा' पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें