फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं पंजाबी फिल्मों की ये छह एक्ट्रेसेस, खूबसूरती में नहीं किसी से भी कम

Thu, 16 Jul 2020 06:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नीरू बाजवा, सारा गुरपाल, मोनिका गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने हुनर के साथ ही साथ अपनी खूबसूरती की वजह से केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर रही हैं, लेकिन पंजाबी सिनेमा की अभिनेत्रियां भी खूबसूरती में किसी से भी कम नहीं हैं। पंजाबी सिनेमा की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो फिल्मों में शानदार अभिनय के अलावा अपनी खूबसूरती की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको पंजाबी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नीरू बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया
नीरू बाजवा
नीरू बाजवा पंजाबी फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। नीरू ने अपने करियर की शुरूआत बॅालीवुड के सदाबहार सुपस्टार स्वर्गीय देव आनंद के साथ 'मैं सोलह बरस की' फिल्म से की थी। इनकी पहली पंजाबी फिल्म 'असा नु मान वत्ना दा' थी जो साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में हरभजन मान मुख्य भूमिका में थे। मौजूदा समय में नीरू  पंजाबी फिल्मों की सफल अभिनेत्री हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
धृति सहारन - फोटो : सोशल मीडिया
धृति सहारन
धृति सहारन को पंजाबी फिल्मों की मल्टीटैलेंटेड अभिनेत्री माना जाता है। धृति शानदार पंजाबी गायिका भी हैं। धृति ने इंडियन आइडल के फाइनल तक का सफर तय किया था। पंजाबी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं धृति को असली पहचान टीवी शो 'सड्डा हक' से मिली।

4 of 7
मैंडी टखर - फोटो : सोशल मीडिया
मैंडी टखर 
यह पंजाबी फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री हैं। मैंडी टखर अपने शानदार अभिनय से तारीफ बटोर चुकी हैं। मैंडी ने इश्क गरारी(2013), तू मेरा बाई मैं तेरा बाई (2012), शडी बखरी है शान (2012) और मिर्जा द अनटोल्ड स्टोरी (2012) जैसी कई शानदार पंजाबी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। 
विज्ञापन

5 of 7
सारा गुरपाल - फोटो : सोशल मीडिया
सारा गुरपाल
यह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। सारा गुरपाल ने बहुत जल्द ही पंजाबी सिनेमा में अपनी एक शानदार पहचान बना ली। सारा का लगभग हर गाना हिट होता है और हर गाने के साथ- साथ इनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जाती है। सारा गुरपाल पंजाबी फिल्म 'डांगर डॉक्टर जेली' और 'मंजी बिष्ट' में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
हिमांशी खुराना
यह भी पंजाबी अभिनेत्री हैं। हिमांशी खुराना सुपहिट पंजाबी फिल्म 'सड्डा हक' में नजर आ चुकी हैं। हिमांशी खुराना अपनी खूबसूरती की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। हिमांशी ने युवा गायक हार्दिक संधू का गाना 'सोच' में भी काम किया है, जिसे लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया। वैसे बिग बॉस के बाद हिमांशी की फैन फॉलोइंग पूरे देश में बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोनिका गिल - फोटो : सोशल मीडिया
मोनिका गिल
यह पंजाबी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं। मोनिका गिल पंजाबी फिल्म अंबरसरिया, कप्तान, सरदार जी 2 और सत श्री अकाल इंग्लैंड जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मोनिका गिल की डेब्यू फिल्म अंबरसरिया है जो साल 2016 में आई थी। 

पढ़ें: सलमान खान ने दी कटरीना कैफ को इस अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें