फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने दी कटरीना कैफ को इस अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Thu, 16 Jul 2020 06:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वालीं मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। कटरीना बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। जन्मदिन के खास मौके पर उनके लाखों फैंस सहित बॉलीवुड के करीबी दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन इस बीच जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह हैं बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान। 
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, सलमान खान ने कटरीना कैफ को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी और कटरीना कैफ की सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2017 में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से जुड़ी एक तस्वीर को साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और सलमान खान की यह तस्वीर 'टाइगर जिंदा है' के 'दिल दियां गल्लां' गाने की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई कटरीना।' सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ और सलमान खान की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकारों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
केवल सलमान खान की नहीं कटरीना कैफ को बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कटरीना की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई कटरीना कैफ, उम्मीद है कि आपका दिन अच्छा हो और बेहतर साल हो। आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी कटरीना कैफ के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने साथ उनकी एक तस्वीर साझा की है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ ने साल 2018 में आई फिल्म जीरो में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म जीरो का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें