फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से ज्यादा आलीशान होगा अनुष्का-विराट का मुंबई रिसेप्शन, 40 मंजिला होटल में हैं ऐसी सुविधाएं

Sun, 24 Dec 2017 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली में धूम मचाने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 26 दिसंबर को होने जा रहा है। सूत्रों की माने तो मुंबई के रिसेप्शन में दिल्ली के मुकाबले ज्यादा सेलिब्रिटिज की पहुंचने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस लव बर्ड का रिसेप्शन कितना खास होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोअर परेल में 40 मंजिला हाईराइज होटल सेंट रेजिस के 9th फ्लोर पर स्थित 'एस्टर बालरूम' में रिसेप्शन का इंतजाम किया गया है। करीब 65 हजार स्क्वेयर फीट में फैला 'एस्टर बालरूम' क्रिस्टल झूमरों से सजा हुआ शानदार बैंक्वट हॉल है। 26 दिसंबर को इस वेन्यू को पूरे दिन के लिए बुक किया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
बैंक्वट हॉल में शाम 8 बजे से रिसेप्शन शुरू होगा, जो देर रात 3 बजे तक चलेगा। इस वेन्यू की गिनती एशिया के सबसे शानदार होटल में होती है। इसके पहले गुरुवार को दिल्ली के होटल ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में विरुष्का की शादी का पहला रिसेप्शन हुआ था। पीएम मोदी समेत पॉलिटिकल और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां इसमें शरीक हुई थी।
विज्ञापन

4 of 4
गुरुवार को दिल्ली में हुए पहले रिसेप्शन में अपनी शादी का जश्न मनाते हुए विराट अनुष्का ने जमकर डांस किया था। जिसका वीडियो अबतक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 'विरुष्का' ने इटली के टस्कन शहर के ऐतिहासिक फिनोशिटो रिजॉर्ट में 11 तारीख को घरवालों के बीच शादी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें