साउथ सिनेमा में आइकन स्टार के रूप में मशहूर रहे अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ की सीक्वल ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर लॉन्च करने 17 नवंबर को पटना जा रहे हैं। ये खबर वैसे तो बीती रात से ही सुर्खियों में रही लेकिन सोमवार को मुंबई फिल्म जगत इस बात की खूब चर्चा करता दिखा कि आखिर मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी जैसे बड़े शहर छोड़ अल्लू अर्जुन पटना क्यों जा रहे हैं, जबकि पटना और आसपास के शहरों से हिंदी फिल्मों का कारोबार प्रतिशत दहाई अंकों में भी नहीं पहुंचता है। अल्लू दरअसल अपने उन प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने जा रहे हैं, जिन्होंने सेट मैक्स और गोल्डमाइंस जैसे चैनलों पर उनकी डब फिल्मों को नंबर वन बनाया है।