आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @___aryan___
आर्यन की गिरफ्तारी
अन्य बॉलीवुड स्टारकिड्स अपनी लाइफस्टाइल से सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन आर्यन उनके अलग हैं और अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से थोड़ा दूर ही रखते हैं, लेकिन दूर रहने के बाद भी एक वक्त ऐसा था, जब वे पूरे मीडिया और देश में चर्चा का केंद्र बने हुए थे, तब से आज तक आर्यन किसी न किसी वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। वह दिन था 2 अक्तूबर, 2021, जब आर्यन को कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर कथित ड्रग बस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद बॉलीवुड समेत शाहरुख खान की जिंदगी में भी तूफान मच गया था।