सुनील शेट्टी की बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को फैंस साथ में काफी पसंद करते हैं और अब प्रशंसकों को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में सुनील शेट्टी भी बेटी अथिया की शादी को लेकर कहा था कि जल्दी ही होगी। ऐसे में अब शादी को लेकर एक और अपडेट भी सामने आया है।