फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कितनी मोहब्बत है' के 11 साल पूरे, अर्जुन-आरोही सहित अब ऐसी दिखती है स्टारकास्ट

Sun, 19 Jan 2020 04:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करण कुंद्रा, कृतिका कामरा - फोटो : Social Media
11 साल पहले आज ही के दिन छोटे पर्दे पर दास्तान शुरू हुई थी। अर्जुन और आरोही की दास्तान। लड़ते-झगड़ते कब दोनों एक दूसरे से बेइंतेहां प्यार करने लगे पता ही नहीं चला। हम बात कर रहे हैं छोटे पर्दे पर करण कुंद्रा और कृतिका कामरा को पहचान दिलाने वाले शो 'कितनी मोहब्बत है' की। इस सीरियल को ऑनएयर हुए 11 साल हो गए। लेकिन आज भी अर्जुन-आरोही की लवस्टोरी लोगों को याद है। हालांकि ये सीरियल जनवरी 2009 में शुरू होकर सितम्बर 2009 में ही खत्म हो गया था। लेकिन फैन्स की डिमांड पर इलका दूसरा सीजन भी लाया गया। इस मौके पर आपको बताएंगे 11 सालों में कितनी बदल गई है 'कितनी मोहब्बत है' की स्टारकास्ट।
विज्ञापन

2 of 6
करण कुंद्रा - फोटो : Social Media
अर्जुन पुंज- करण कुंद्रा
करण कुंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत इसी सीरियल से की थी। सीरियल में करण ने अर्जुन पुंज का मुख्य किरदार निभाया था। अर्जुन पुंज एक गुस्सैल बिजनेलमैन था। जो प्यार-मोहब्बत से नफरत करता है। लेकिन अर्जुन की जिंदगी भी प्याक की वजह से ही बदलती है। अर्जुन की जिंदगी बदलती है जब उसकी जिंदगी में आरोही दस्तक देती है। इस सीरियल को बाद करण ने लगातार कई टीवी सीरियल्स किए और फिल्मों में भी नजर आए। हाल में करण एकता कपूर का अल्ट बालाजी के लिए शो 'दिल ही तो है' में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कृतिका कामरा - फोटो : Social Media
आरोही शर्मा- कृतिका कामरा
कृतिका कामरा ने वैसे तो 'कितनी मोहबब्त है' से पहले भी टेलीविजन में काम किया है। लेकिन उन्हें पहचान 'कितनी मोहब्बत है' से ही मिली है। इस सीरियल में कृतिका ने आरोही शर्मा का मुख्य किरदार निभाया था। आरोही एक इंडिपेंडेंट और समझदार लड़की रहती है। जो अपने बाबा के रिटायरमेंट के बाद पूरे घर को संभालती है। आरोही का सपना रहता है सिंगर बनना। वो कई बार इसके लिए कोशिश भी करती है लेकिन अपने घर परिवार की जिम्मेदरी उसके आड़े आ जाती है और वो अर्जुन पुंज (करण कुंद्रा) की कंपनी में नौकरी करने लगती है। बस यहीं से शुरू होती हैं अर्जुन और आरोही की कहानी। कृतिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने इसके बाद प्यार का बंधन, कुछ तो लोग कहेंगे और रिपोर्टर्स जैसे कई सीरियल्स में काम किया। कृतिका ने साल 2018 में फिल्म 'मितरों' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

4 of 6
पूजा गौर - फोटो : Social Media
पूर्वी शर्मा- पूजा गौर
इस सीरियल से पूजा गौर ने टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था। सीरियल में पूजा गौर ने पूर्वी शर्मा का किरदार निभाया था। पूर्वी आरोही की विधवा भाभी रहती है। जिसे आरोही के पिता अपनी बेटी बनाकर साथ रखते हैं। पूर्वी से पहली नजर में ही सलिल मित्तल (श्रेष्ठ कुमार) को प्यार हो जाता है। लेकिन पूर्वी इस रिश्ते के लिए नहीं मानती। परिवार के समझाने के बाद पूर्वी मान जाती है और सलिल से शादी कर लेती है। इस सीरियल के क बाद पूजा 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में मुख्य किरदार निभाती नजर आईं। इसके बाद लगातार पूजा कई सीरियल्स और फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन

5 of 6
सत्यजीत शर्मा - फोटो : Social Media
डीके पुंज- सत्यजीत शर्मा
सत्यजीत शर्मा ने इस सीरियल में अर्जुन पुंज (करण कुंद्रा) के पिता की भूमिका निभाई थी। सीरियल में अर्जुन के पिता मशहूर इंडस्ट्रीलिस्ट रहते हैं। जो अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं। पैसा कमाना उनका पैशन रहता है। हालांकि सत्यजीत इस सीरियल के पहले भी कई बार नजर आ चुके हैं। सत्यजीत को टीवी सीरियल्स के साथ ही कई फिल्मों में भी देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिहिका वर्मा - फोटो : Social Media
मिहिका वर्मा- नताशा मित्तल
'कितनी मोहब्बत है' सीरियल में मिहिका वर्मा ने नताशा मित्तल की भूमिका निभाई थी। नताशा मशहूर इंडस्ट्रीलिस्ट मित्तल की बेटी रहती है। साथ ही अर्जुन की बचपन की दोस्त भी रहती है। इस सीरियल के अलावा मिहिका ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। हालांकि मिहिका अब शादी के बाद लाइम लाइट से दूर जिंदगी बिता रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें