फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त के बेटे ने गर्व से ऊंचा किया उनका सिर, बॉलीवुड में हर तरफ हो रही चर्चा

Sun, 19 Jan 2020 04:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt - फोटो : social media
बॉलीवुड के कई स्टार किड्स फिल्मों में ना आने के बावजूद चर्चा में रहते हैं । इसमें शाहरुख खान के बच्चे, अमिताभ बच्चन की नातिन, अजय देवगन के बच्चे, सैफ अली खान का बेटा तैमूर और संजय कपूर की बेटी जैसे स्टार किड्स शामिल हैं । अब संजय दत्त के बेटे ने भी कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है जिससे बॉलीवुड में उनकी चर्चा हो रही है । 
विज्ञापन

2 of 5
shahraan - फोटो : social media
संजय दत्त ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बेटे शहरान की एक फोटो पोस्ट की है । इस फोटो में शहरान कराटे यूनिफॉर्म में फुल-स्प्लिट करते नजर आ रहे हैं । इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, “काफी दिनों के अभ्यास के बाद उसने आखिरकार सफलतापूर्वक ‘फुल स्प्लिट’ कर लिया है! मेरा लिटिल कराटे किड ।” 
विज्ञापन

3 of 5
sanjay dutt - फोटो : social media
संजय की पत्नी मान्यता ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है । उन्होंने लिखा है, “माई बॉय ।” शहरान की ये तस्वीर बहुत वायरल हो रही है । संजय दत्त भी बेटे पर गर्व महसूस कर रहे हैं । पिछले दिनों शाहरुख खान ने भी अपने बेटे अबराम की एक फोटो शेयर की थी जिसमें अबराम ने रेस में जीत हासिल कर उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया ।
 

4 of 5
शाहरुख खान और अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसी के चलते शाहरुख उन्हें प्यार से अपना ‘गोल्ड मेडल’ कहकर बुला रहे हैं । संजय दत्त और शाहरुख खान के बेटे के अलावा सैफ के बेटे तैमूर भी अपने माता-पिता का नाम रोशन कर चुके हैं । पिछले साल तैमूर भी रेस में भाग लेते नजर आए थे । इसमें उन्हें मेडल भी मिला था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : instagram
बात करें संजय दत्त की तो उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम इकरा है । संजय इन दिनों महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग कर रहे हैं । इसमें उनके साथ पूजा भट्ट और आलिया भट्ट भी हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा संजय फिल्म 'शमशेरा' में नरज आने वाले हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें