जस्ट सुल, सलमान खान, अब्दु रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जस्ट सुल और अब्दु रोजिक सलमान खान के साथ एक स्पेशल सॉन्ग में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग कल होने वाली है। जस्ट सुल ने इस बारे में मीडिया को बताया कि वह अपने पहले बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत उत्साहित और आभारी हूं कि भारत के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार ने एक 53 वर्षीय ऐसे शख्स को मौका दिया है जिसके पास अभिनय का कोई अनुभव नहीं है।'