शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस के काम की तारीफ हो रही है। शहनाज की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। हाल ही में वह अपने भविष्य की योजनाओं पर बात करती नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी और सलमान खान के बीच समानता के बारे में भी बात की।