साल 2012 में आई बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'राउडी राठौर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस बीच खबर है कि जल्द ही फिल्म का सीक्वल भी आ सकता है। वहीं, कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि फिल्म के मेकर्स 'राउडी राठौर' के सीक्वल में सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करने वाले हैं।