बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना नय्यो लगदा रिलीज हुआ था, जिसमें सलमान खान के हुक स्टेप का जमकर मजाक उड़ाया गया था। हालांकि, फैंस को सलमान का यह गाना काफी पसंद भी आया था। अब फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी ने बताया कि सलमान जैसे मेगास्टार को डायरेक्ट करना कितना मुश्किल है।