फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: क्या धमकियों से डरकर सलमान खान ने विदेश से मंगाई बुलेटप्रूफ गाड़ी? देखें लुक और जानें खासियत

Fri, 07 Apr 2023 11:15 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पिछले दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे थे। लगातार मिल रही धमकियों के बीच 'किसी का भाई किसी की जान' एक्टर सलमान खान ने नई बुलेटप्रूफ कार खरीदी है। गौरतलब है कि यह गाड़ी  इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान की ओर से ये फैसला तमाम सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। सलमान को पिछले काफी दिनों से धमकी भरे लेटर आ रहे थे, जिसके बाद भाईजान ने यह बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सलमान पिछले काफी समय से अपनी सुरक्षा को लेकर अनेक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने यह कदम खुद के लिए उठाया है और अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। सलमान के इस फैसले से उनके फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा स्टार को खूब बधाईयां दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
अभिनेता ने अपनी नई गाड़ी को  विदेश से इम्पोर्ट किया है। इस गाड़ी का नाम Nissan Patrol SUV है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गाड़ी फिलहाल भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। इस गाड़ी को  साउथ एशिया बाजारी में सबसे लोकप्रिय और मंहगी गाड़ियों में से एक एसयूवी को माना जाता है। यही नहीं, यह गाड़ी सुरक्षा के नजर से भी काफी खास मानी जा रही है।

 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
 बता दें कि भाईजान की नई सफेद गाड़ी का खुलासा तब हुआ जब वह हालिया एक कार्यक्रम में इस चमचमाती गाड़ी में पहुंचे। अभी तक इस गाड़ी की कीमत को लेकर कोई खास अंदाजा नहीं लगया गया क्योंकि यह गाड़ी अभी तक भारत में उपलब्ध नहीं है। सलमान हाल ही में, एक कार्यक्रम में अपनी इस चमचमाती नई कार में पहुंचे, जहां उनके साथ उनकी सिक्योरिटी और मुंबई पुलिस के ऑफिसर भी नजर आएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपको बता दें कि इन दिनों सलमान अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे हैं। भाईजान की यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के अलावा साउथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े, शाहनाज गिल और पलक तिवारी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें