योगिता बाली
- फोटो : Social Media
योगिता ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वो कभी ए ग्रेड की अभिनेत्री नहीं बन सकीं। उन्होंने परवाना, मेमसाब, समझौता, झील के उस पार, धमकी, अजनबी और नागिन जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार और देव आनंद जैसे अपने समय के लगभग सभी सुपरस्टार के साथ काम किया। और सभी उनकी खूबसूरती के कायल भी थे।