फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉचमैन की गलती से किशोर कुमार के हाथ से निकल गई थी 'आनंद', इसी फिल्म से सुपरस्टार बने थे राजेश खन्ना

Sat, 12 Oct 2019 07:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kishor kumar

'जिंदगी एक सफर है सुहाना', 'एक लड़की भीगी भागी सी', 'मेरे महबूब कयामत होगी' जैसे शानदार गानों को अपनी आवाज देने वाले किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था और उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 में हुआ था। बॉलीवुड में कई सिंगर्स आए और गए लेकिन किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा।

विज्ञापन

2 of 5
आनंद फिल्म - फोटो : Social Media
राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म आनंद तो आपको याद ही होगी लेकिन इस फिल्म में दरअसल राजेश खन्ना नहीं बल्कि किशोर कुमार को कास्ट किया जाना था लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि ये फिल्म किशोर कुमार के हाथ से निकलकर राजेश खन्ना के दामन में आ गिरी। दरअसल राजेश खन्ना की फिल्म आनंद के लिए डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की पहली पसंद किशोर कुमार ही थे अगर एक गलतफहमी न हुई होती।
विज्ञापन

3 of 5
किशोर कुमार
दरअसल हुआ कुछ यूं कि किशोर कुमार का किसी बंगाली डायरेक्टर के साथ झगड़ा हो गया था उस समय किशोर कुमार की गिनती टॉप के सिंगर में होती थी। तो इसलिए किशोर कुमार ने अपने वॉचमैन से कहा कि अगर कोई बंगाली उनके घर आए तो उससे बिना बात किए ही भगा देना। उसी दिन ऋषिकेश मुखर्जी अपनी फिल्म आनंद का ऑफर लेकर किशोर कुमार से मिलने पहुंचे।

4 of 5
किशोर कुमार

फिर क्या था किशोर कुमार के गार्ड ने उन्हें भला-बुरा कहकर भगा दिया। इस बात से ऋषिकेश मुखर्जी बेहद नाराज हुए और उन्होंने किशोर कुमार को अपनी फिल्म में लेने का विचार ही छोड़ दिया और बाद में इस फिल्म में राजेश खन्ना को साइन कर लिया गया। फिल्म सुपरहिट हुई। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर मिला साथ ही राजेश खन्ना बेस्ट एक्टर चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter

बाद में जब ये बात किशोर कुमार के कानों तक पहुंची तो उन्होंने गार्ड को नौकरी से निकाल दिया लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी के गुस्से का पारा तो अब भी हाई था। उन्होंने बाद में अपनी किसी भी फिल्म में किशोर कुमार को कास्ट नहीं किया। इस फिल्म में राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे।  राजेश खन्ना उस वक्त इंडस्ट्री में सफलता की गारंटी माने जाते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें