फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं किशोर कुमार के सबसे दर्द भरे गाने, सिखाते हैं जिंदगी का असली मतलब

Sat, 12 Oct 2019 06:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
kishore kumar - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा के जाने-माने गायक रहे किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर साल 1987 को हुआ था। किशोर कुमार ने हिंदी सिनेमा में अपने गानों से लाखों दिलों को जीता। उनकी कई गानें हिंदी संगीत के लिए ऐतिहासिक माने जाते हैं। 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्यतिथि होती है। पुण्यतिथि के मौके हम आपको सुनाते हैं उनके दर्द भरे नगमें।
विज्ञापन

गाना- मेरे नसीब में ऐ दोस्त...
किशोर कुमार की आवाज में ये गाना फिल्म 'दो रास्ते' का है। ये फिल्म साल 1969 में आई थी। इस गाने को अभिनेता राजेश खन्ना और अभिनेत्री मुमताज पर फिल्माया गया था। 
विज्ञापन

गाना- कुछ तो लोग कहेंगे...
ये गाना साल 1972 में आई फिल्म 'अमर प्रेम' का है। इस गाने को राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया है। 

गाना- जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं..
ये खूबसूरत नगमा राजेश खन्ना, मुमताज और संजीव कुमार का फिल्म 'आपकी कसम' का है। ये फिल्म साल 1974 में आई थी। इस गाने को राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- मेरा जीवन कोरा कागज...
ये गाना फिल्म 'कोरा कागज' का है। ये फिल्म साल 1974 में आई थी। इस गाने को अभिनेत्री जया बच्चन पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- ओ माझी रे अपना किनारा...
इस गाने को अभिनेता जितेन्द्र पर फिल्माया गया है। ये साल 1975 में आई फिल्म खुशबू का है। 
विज्ञापन

गाना- ओ साथी रे...
ये खूबसूरत गाना साल 1978 में आई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का है। इस गाने को महानायक अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया है। 

गाना- घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं मैं..
ये गाना फिल्म 'चोर मचाए शोर' का है। ये फिल्म 1974 में आई थी। इस गाने को अभिनेता शशि कपूर पर फिल्माया गया है। 

गाना- चिंगारी कोई भड़के...
ये गाना साल 1972 में आई फिल्म 'अमर प्रेम' का है। इस गाने को राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- तेरी दुनिया से होके मजबूर चला...
ये गाना अभिनेता परीक्षित साहनी पर फिल्माया गया है। ये खूबसूरत नगमा फिल्म 'पवित्र पापी' का है। ये फिल्म साल 1970 में आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें