फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर कुमार, अरबाज का जन्मदिन और संजय और त्रिशाला में बढ़ती दूरियां सहित ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sun, 04 Aug 2019 11:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
गायन के साथ अभिनय से भी लोगों का दिल जीत लेने वाले किशोर कुमार ने इंडस्ट्री में बतौर एक्टर एंट्री की थी। किशोर कुमार की पहली फिल्म 'शिकारी' 1946 में रिलीज हुई थी। फिल्म में किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार लीड रोल में थे। किशोर कुमार को पहली बार देव आनंद की फिल्म 'जिद्दी' (1948) में गाने का मौका मिला। 4 जुलाई को खंडवा शहर में जन्मे किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए।

पढ़ें: किशोर कुमार ने इंदिरा गांधी से भी लिया था पंगा, आकाशवाणी पर इस वजह से बैन हो गए थे गीत
विज्ञापन

2 of 5
Arbaaz Khan, Salman Khan - फोटो : social media
सलमान खान के भाई अरबाज खान का आज जन्मदिन है। अरबाज खान एक्टर भी हैं और प्रोड्यूसर भी लेकिन करियर की शुरुआत उन्होंने एक्टिंग से ही की थी। अरबाज खान ने एक्टिंग की शुरुआत 'दरार' फिल्म से की थी और पहली ही फिल्म में अरबाज को बेस्ट निगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर भी मिला। फिल्म 'दरार' में अरबाज एक साइको पति के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में जूही चावला भी थीं। इस फिल्म के लिए अरबाज खान को बेस्ट निगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

पढ़ें: सलमान की वजह से एक्टिंग में फ्लॉप हो गए अरबाज खान, एक लत ने तोड़ दिया 18 साल पुराना रिश्ता
विज्ञापन

3 of 5
Trishala With Sanjay Dutt - फोटो : instagram
संजय दत्त की जिंदगी एक फिल्म की तरह है, जहां कई उतार-चढ़ाव रहे हैं। यही वजह है कि संजय लोगों के सामने सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ ही लाते हैं लेकिन पर्सनल लाइफ पर वो कभी खुलकर बात नहीं करते। हाल ही उनके बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त के ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया था। इस घटना के बाद से त्रिशाला एक दम टूट गईं। खबर है कि अब संजय और त्रिशाला के बीच दूरियां बढ़ रही हैं।

पढ़ें: त्रिशाला और संजय दत्त के बीच बढ़ रही है दरार! दोस्त का खुलासा- बेटी के लिए दरवाजे बंद

4 of 5
Bollywood Actors - फोटो : Social Media
साल 2013 के बहुचर्चित विदेशी महिला से रेप के मामले में सजा काट रहे शख्स को जमानत मिल गई है। इस मामले उसे 4 साल की सजा हुई थी लेकिन कोर्ट में अपील करने बाद उसे जमानत दे दी गई है। इस पर विदेशी महिला ने गुस्सा जताते हुए एक वीडियो शेयर किया। अब इस पर बॉलीवुड स्टार्स ने महिला का साथ देते हुए जमानत पर सवाल उठाए हैं।

पढ़ें: विदेशी महिला से रेप करने वाले मकान मालिक को मिली जमानत, बॉलीवुड स्टार्स गुस्से में
विज्ञापन
विज्ञापन

90 के दशक हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, दुल्हे राजा जैसी फिल्मों से सबके दिल में जगह बनाने वाले गोविंदा ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म अवतार ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। इसके साथ ही गोविंदा ने रिवील किया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में उनको चुन्नी लाल का किरदार भी ऑफर हुआ था। गोविंदा की ये बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनका बहुत मजाक उड़ाया था। लेकिन अब गोविंदा के बारे में जो ताजा खुलासा हुआ है उसे जानकर फैंस के पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।

पढ़ें: मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं गोविंदा! दोस्त का खुलासा- एक्टर को मदद की सख्त जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें