marital rape
- फोटो : pexels.com
पीड़िता ने क्या कहा?
दोषी को बेल मिलने की खबर पर अमेरिका की रहने वाली महिला ने वीडियो के जरिए सवाल उठाए थे। 30 जुलाई को शेयर किए वीडियो में पीड़ित विदेशी महिला ने कहा कि मुझे पता चला कि जिस शख्स ने मेरे ऊपर हमला किया, मुझसे रेप किया। मैंने तमाम परेशानियां उठाते हुए केस लड़ा और कई साल की सुनवाई के बाद जिसे सजा हुई, उसे जमानत दे दी गई। मैं जो भी कर सकती थी मैंने किया लेकिन अब जज ने उसे जमानत दे दी है।