कंगना रनौत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
रोहित शर्मा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने बेहद ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, 'ये सारे क्रिकेटर्स का हाल धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का वाला क्यों हो गया है।किसान ऐसे कानून के खिलाफ क्यों होंगे जो उनके ही भले के लिए है। ये लोग आतंकवादी हैं जो बवाल मचा रहे हैं। ऐसा कहो ना, इतना डर लगता है? हालांकि कंगना का ये ट्वीट अब डिलीट हो चुका है, लेकिन ये साफ नहीं हो पाया है कि कंगना ने खुद ये ट्वीट डिलीट किया है या ये ट्वीटर की तरफ से इसे डिलीट किया गया है।