फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों को ठुकरा कर शाहरुख-सलमान से पीछे रह गए सैफ अली खान, आज भी होता होगा अफसोस

Thu, 04 Feb 2021 02:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं और इन दिनों वो फिल्मों के साथ साथ वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सैफ के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इस बात का प्रमाण उनकी हिट फिल्मों और हिट वेब सीरीज से ही मिल जाता है। हालांकि सैफ ने अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने बहुत सी शानदार फिल्में की, लेकिन कुछ ऐसी हिट फिल्में उनके हाथ से निकल गई जो उन्हें तीनों खान से बड़ा सुपरस्टार बना देती। कभी डेट्स के चलते तो कभी किसी समस्या के कारण सैफ ने बहुत सी फिल्मों के इनकार कर दिया जो बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्में साबित हुई। तो चलिए आपको बताते हैं उन दो फिल्मों के बारे में जिन्हें इनकार करने के सैफ को आज भी अफसोस होता होगा।
विज्ञापन

2 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

इस फिल्म में राज और सिमरन की लव स्टोरी को कौन भूल सकता है। फिल्म के पहले भाग में यूरोप दिखाया गया था और दूसरे भाग में भारत। लोगों को फिल्म की कहानी से लेकर किरदार सब कुछ बहुत पसंद आया था। शाहरुख और काजोल ने राज और सिमरन के किरदार को हमेशा हमेशा के लिए अमर कर दिया। हालांकि खबरों की मानें तो शाहरुख से पहले ये फिल्म सैफ को ऑफर हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में सैफ को पहले राज मल्होत्रा का किरदार ऑफर किया गया था, लेकिन किसी कारण से सैफ ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। वहीं सैफ के बाद ये रोल शाहरुख खान को दिया गया। शाहरुख ने राज के किरदार में धमाल मचा दिया था। वहीं इस फिल्म की सफलता ने शाहरुख के करियर में चार चांद लगा दिए थे। अगर सैफ ने इस फिल्म के लिए हां कह दिया होता तो उनके करियर में एक बेहद ही आइकोनिक फिल्म जुड़ गई होती।

4 of 5
कुछ कुछ होता है - फोटो : Social Media
कुछ कुछ होता है

शाहरुख खान की एक और बड़ी हिट फिल्म थी 'कुछ कुछ होता है' जिसमें सैफ को भी खास रोल ऑफर किया गया था। इस फिल्म में सैफ अली खान को प्रेम का रोल दिया गया था। हालांकि फिल्म में सपोर्टिंग रोल मिलने के चलते सैफ ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ये रोल सलमान को ऑफर हुआ और उन्होंने हां कर दी। फिल्म में शाहरुख के मुख्य किरदार होने के बाद भी सलमान ने प्रेम के रोल में काफी सुर्खियां बटोरीं थी। सैफ को आज भी ये रोल ना करने का बेहद अफसोस होता होगा। सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म तान्हाजी को काफी पसंद किया गया या था। अब वो बहुत जल्द फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें