फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 'पिंक' से 'उरी' तक, इन हिट फिल्मों में जलवा बिखेर चुकी हैं कीर्ति कुल्हारी, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Sun, 30 May 2021 11:36 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : instagram
'उरीः सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आज कीर्ति की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। जिस भी फिल्म या सीरीज में कीर्ति नजर आती हैं, चाहे वह सुपरहिट हो या ना हो लेकिन उनके किरदार को हमेशा पसंद किया जाता है। इसके अलावा कीर्ति अपने लुक्स को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। सादगी से भरे उनके चेहरे पर ठहराव और चुलबुलापन दोनों ही नजर आते हैं। कीर्ति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। फैंस को भी उनसे जुड़ी हर अपडेट का इंतजार रहता है। हाल ही में कीर्ति ने हाथ में चाय की प्याली लिए एक तस्वीर साझा की थी जो जमकर वायरल हुई थी। चलिए जन्मदिन के खास मौके पर आपको कीर्ति के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बताते हैं ...
विज्ञापन

2 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : instagram

30 मई 1985 को राजस्थान के झुंझुनू में कीर्ति का जन्म हुआ था। अपने पिता की नौकरी के चलते कीर्ति परिवार समेत मुंबई रहने लगी थीं। उनके पिता नेवी में एक ऑफिसर थे। इसके बाद कीर्ति ने मुंबई से ही पढ़ाई की। कम ही लोग जानते हैं कि कीर्ति के पास मैनेजमेंट और जर्नलिज्म की डिग्री है। कुछ लोगों का कहना है कि कीर्ति फिल्मी दुनिया में कदम ना रखतीं तो शायद आज वो पत्रकारिता के क्षेत्र में नाम कमा रही होतीं।

विज्ञापन

3 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : instagram
कीर्ति ने साल 2010 में फिल्म 'खिचड़ी द मूवी' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म 'पिंक' में कीर्ति कुल्हारी की एक्टिंग देख लोग उनके दीवाने हो गए थे। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू जैसे शानदार कलाकारों के बीच, कीर्ति अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही थीं। फिल्म में उन्होंने तापसी की सहेली का रोल निभाया था। इसके अलावा कीर्ति 'शैतान', 'इंदू सरकार', 'ब्लैकमेल', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', कमीना, जल और सुपर से ऊपर जैसी फिल्मों में भी अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।

4 of 5
कीर्ति कुल्हारी पति के साथ - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों के अलावा बात कीर्ति की निजी जिंदगी की करें तो वह अपने पति के साथ रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने कुछ समय पहले पति साहिल से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। दोनों ने शादी के पांच साल बाद अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि फैंस के लिए यह एक बड़ा झटका था लेकिन कीर्ति अपने फैसले से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
कीर्ति ने एक पोस्ट के जरिये अपने फैंस को जानकारी दी थी कि वो अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने लिखा था, 'मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। कागज पर नहीं, जीवन में। एक निर्णय जो शायद 'किसी के साथ होने' के निर्णय की तुलना में कठिन है, क्योंकि एक साथ आना हर किसी के द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है जिसे आप प्यार करते हैं और परवाह करते हैं। किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना। लेकिन जो है उसको बदला नहीं जा सकता। वो सभी लोग जिन्हें मेरी फिक्र है बता दूं कि मैं ठीक हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें