कला किसी सरहद की मोहताज नहीं है। हमने देखा है कि पाकिस्तान से आकर कई कलाकारों ने बॉलीवुड में काम किया है। इनमें माहिरा खान, आतिफ असलम, अली फजल जैसे कई कलाकारों के नाम शामिल हैं लेकिन आपको पता है कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने भी पाकिस्तान की फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। चलिए जानते हैं किन कलाकारों ने पाकिस्तान में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।