रणवीर सिंह ने दीपिका की फिल्म गहराइया पर अपना रिएक्शन दिया है
- फोटो : social media
इससे पहले रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में शॉपिंग से लेकर खाने-पीने तक की तस्वीरें स्टोरी पर शेयर की थी। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई फूडी रणवीर का हाल देख हैरान हो गया था। रणवीर ने स्टोरी का कैप्शन भी हटकर दिया है। पहली तस्वीर में रणवीर एक रेस्तरां के बाहर खड़े हैं। दूसरी में वह खाते नजर आ रहे हैं। फिर उन्होंने हनी, बटर और टोस्ट के साथ कई डिश की तस्वीर साझा की है। इतना खाने के बाद एक्टर का क्या हाल हुआ है, उसे भी उन्होंने मजेदार तरीके से बताया है। रणवीर ने सोफे पर लेटे अपनी एक तस्वीर शेयर की। जिसपर उन्होंने लिखा है 'फूड कोमा'।