एसआरके+
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शाहरुख खान ने अनुराग कश्यप के साथ अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एसआरके+’ की तैयारी को लेकर डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में शाहरुख ‘एसआरके+’ के लिए अनुराग कश्यप से स्टोरी आइडिया मांगते हैं। इस पर अनुराग उन्हें मुंबई शहर में सीरियल किलर और एक पुलिसवाले की कहानी का आइडिया देते हैं, जिस पर शाहरुख कहते हैं सुपरहिट। इतने में ही एक व्यक्ति कहता कि सुपरहिट हो चुका है सर...’रुद्रा’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर। अनुराग फिर शाहरुख को दूसरा आइडिया दे रहे होते हैं कि वो व्यक्ति फिर बोलता है, बच्चों की किडनैपर उनकी स्कूल टीचर... ‘ए थर्सडे’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ चुकी है।