फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को किम शर्मा ने एयरपोर्ट पर खुलेआम किया KISS, देखते रह गए लोग

Sun, 13 Jan 2019 02:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kim Sharma Harshvardhan Rane - फोटो : Instagram
बॉलीवुड से दूर इन दिनों किम शर्मा अपनी लव लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। किम को अक्सर उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के साथ देखा जाता है। शुरुआत में तो इन दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाया लेकिन आखिरकार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर दिया। वहीं अब किम की हर्षवर्धन के साथ एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वह किस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kim Sharma - फोटो : Instagram
इन दोनों का रिश्ता इस वजह से भी चर्चा में बना हुआ हैं क्योंकि हर्षबर्धन उम्र में किम शर्मा से 3 साल छोटे हैं। हर्षबर्धन राणे की उम्र 35 है जबकि किम शर्मा 38 साल की हैं। सोशल मीडिया पर किम और हर्षवर्धन की वायरल तस्वीरें एयरपोर्ट की हैं जिसमें यह दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  किम और हर्षवर्धन लंब वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हुए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों को एक दूसरे से पल भर की दूरी भी बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Kim Sharma Harshvardhan Rane - फोटो : Instagram
जानकारी के मुताबिक यह दोनों एयरपोर्ट से अपने-अपने रस्ते चले गए ऐसे में दूर होने से पहले किम ने लोगों की परवाह किए बगैर हर्षवर्धन को किस किया। इस मौके पर दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। किम शर्मा ने डेनिम जींस के साथ सफेद टी-शर्ट और जैकेट पहना हुआ था जबकि हर्षवर्धन जींस के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहना हुआ है।

4 of 5
kim sharma Harshvardhan Rane - फोटो : Instagram
कुछ दिन पहले हर्षवर्धन राणे के जन्मदिन पर किम शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की। किम शर्मा ने लिखा था - 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं बेबी।' वहीं हर्षवर्धन ने भी किम की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें वंडर वूमन कहकर बुलाया। इन तस्वीरों के जरिए इन दोनों ने अपने रिश्ते को कुबूल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
harshvardhan - फोटो : File Photo
हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आए थे। इसके बाद वह 'पलटन' में भी नजर आए। किम शर्मा की बात करें तो वह बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। किम शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह को भी डेट कर चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक युवराज और किम करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद किम शर्मा ने बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी कर ली। इन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें