फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में रही लोहड़ी की धूम, अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक, सेलिब्रेटीज ने किए ऐसे ट्वीट

Sun, 13 Jan 2019 01:43 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Amitabh and Akshay - फोटो : Amar Ujala
लोहड़ी (Lohri) का त्योहार पूरे देश में आज मनाया जा रहा है। मूल रूप से ये त्योहार भले ही पंजाबी समुदाय से जुड़ा है लेकिन विविधताओं से भरे हमारे देश के हर राज्य में यह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। लोहड़ी के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को बधाई और शुभकामाएं दीं। 
विज्ञापन

2 of 7
amitabh bachchan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि 'सूर्य के उत्तरायण होने पर मौसम बदलने लगता है और देश के अनेक हिस्सों में लोग नई फसल का उत्सव मनाते हैं। इस अवसर पर लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, भोगली बिहु, पोंगल, उत्तरायणी और पौष पर्व की बधाई और शुभकामनाएं।'

 
विज्ञापन

3 of 7
akshay kumar - फोटो : file photo
अक्षय कुमार ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'लोहड़ी का त्योहार आप सभी की जिंदगी प्यार, खुशी और आनंद का मौका दे।'

 

4 of 7
rajkummar rao - फोटो : file photo
राजकुमार राव ने कहा, 'हैप्पी लोहड़ी सभी को। प्यार, शांति और खुशियां फैलाएं।'

 
विज्ञापन

5 of 7
ameesha patel - फोटो : file photo
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने ट्वीट किया कि 'ट्विटर पर सभी को हैप्पी लोहड़ी।'

 
विज्ञापन

6 of 7
juhi chawla - फोटो : file photo
जूही चावला ने भी लोहड़ी पर फैंस को शुभकामनाएं दीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kapil sharma - फोटो : file photo
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कपिल शर्मा ने लिखा कि 'सभी को लोहड़ी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। खाओ पियो ऐश करो मित्रों, सभी को प्यार।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें