फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim-Kanye West: बच्चों की पढ़ाई का 50 प्रतिशत खर्च उठाएंगे कान्ये वेस्ट, किम को हर महीने देंगे इतने लाख डॉलर

Wed, 30 Nov 2022 05:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी मॉडल किम कार्दशियन और रैपर कान्ये वेस्ट के तलाक की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और दोनों को बच्चों की संयुक्त कस्टडी मिली है। 
विज्ञापन
किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट अपने बच्चों के साथ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी मॉडल किम कार्दशियन और रैपर कान्ये वेस्ट लंबे समय से अपने टूटते रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब उनके तलाक की सारी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं। जानकारी सामने आई है कि अदालत में सुनवाई के दौरान बच्चों की कस्टडी दोनों को मिली है। ऐसे में अपने चार बच्चों की पढ़ाई का खर्च दोनों मिलकर उठाएंगे, जबकि कान्ये वेस्ट किम को हर महीने बच्चों की परवरिश के लिए भुगतान भी करेंगे।

विज्ञापन

 

Fatima Sana Shaikh: मिर्गी के दौरे पड़ने पर छलका फातिमा सना शेख का दर्द, बोलीं- भाग्यशाली हूं कि बच गई

किम कार्दशियन को देंगे इतने लाख
कान्ये वेस्ट और किम कार्दशियन ने पिछले साल ही अलग होने का ऐलान कर दिया था। कपल ने साल 2014 में शादी की थी और सात साल के बाद अलग होने का फैसला लिया। दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें 7 साल की नॉर्थ, 5 साल का बेटा सैंट, 3 साल की बेटी शिकागो और बेटा साम शामिल है। जानकारी के मुताबिक, बच्चों की पढ़ाई के लिए कान्ये 50 प्रतिशत खर्च वहन करेंगे, वहीं किम कार्दशियन को हर महीने 2 लाख डॉलर प्रति माह देंगे।
 

South Vs Bollywood: 'चार फिल्में चली होंगी', साउथ बनाम बॉलीवुड पर कार्तिक आर्यन ने कही यह बात

विज्ञापन

मिलकर लेंगे बच्चों से जुड़े फैसले
रिपोर्ट के मुताबिक, किम और कार्दशियन के बीच हुए समझौते में जिक्र है कि यदि दोनों के बच्चों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या होती है तो दोनों को मध्यस्थता में शामिल होना  पड़ेगा। यदि दोनों में से कोई एक इसमें विफल रहता है तो दूसरा पक्ष निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।
 

Hit The Second Case: अदिवि शेष पर्दे पर फिर फड़कने को तैयार, इस बार सुलझाएंगे हत्या की ये खतरनाक साजिश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें