किच्चा सुदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
किच्चा सुदीप ने छेड़ी बॉलीवुड vs साउथ की जंग
कन्नड़ सिनेमा के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में से एक माने जाने वाले किच्चा सुदीप पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहे थे। उनके सुर्खियों में रहने की वजह अभिनेता की फिल्म 'विक्रांत रोणा' के साथ-साथ हिंदी को लेकर दिया गया उनका एक बयान भी था। किच्चा सुदीप के इस बयान ने साउथ और बॉलीवुड सिनेमा को दो भागों में बांट दिया था, जिसके बाद ये विवाद में तब्दील हो गया था। दरअसल, अपनी फिल्म का प्रचार करने के दौरान किच्चा सुदीप ने बयान दिया था कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है। किच्चा का कहना था कि,'हिंदी अब नेशनल लैंग्वेज नहीं रह गई, आज बॉलीवुड में पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं, वह तेलुगू और तमिल फिल्मों की रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी स्ट्रगल कर रहे हैं। आज हम वे फिल्में बना रहे हैं जो दुनियाभर में देखी जा रही हैं। किच्चा सुदीप के इस बयान का बहुत से बॉलीवुड सितारों ने विरोध किया था, वहीं कुछ स्टार उनके सपोर्ट में भी थे।'