क्या आपने 'त्रिदेव' और 'विश्वात्मा' फिल्म देखी है? यदि हां, तो आपको सोनम उर्फ बख्तावर खान जरूर याद होगी। जी हां, वही 90 के दशक में बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर प्रसिद्ध हुईं सोनम। दरअसल, सोनम का असली नाम बख्तावर खान है। महज 14 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनम की प्रसिद्धि इतनी थी कि 90 के दशक में प्रोड्यूसर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके घर के चक्कर काटते थे। हालांकि इतना बेहतरीन करियर होने के बावूज सोनम ने 25 फिल्मों में काम करने बाद अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी। सोनम ने ऐसा क्यों किया? आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जिसकी वजह से उन्हें अपने करियर के पीक पर गुमनाम होना पड़ा? आइए जानते हैं।