फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर सिंह की प्रीति को मिला नया हीरो, 'इंदु की जवानी' में इस एक्टर के साथ रोमांस करेंगी कियारा

Tue, 23 Jul 2019 12:41 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के हीरो टाइगर श्रॉफ का करियर तो पूरी रफ्तार में है ही इस फिल्म के बाकी कलाकारों की भी फिल्म की रिलीज के बाद निकल पड़ी है। फिल्म की दोनों हीरोइनों तारा सुतारिया और अनन्या पांडे को तमाम बड़े बैनर की फिल्में मिल चुकी हैं। अब बारी फिल्म के एक हीरो आदित्य सील की है। आदित्य सील को साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म कबीर सिंह की हीरोइन कियारा आडवाणी के अपोजिट एक फिल्म में साइन किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
kiara advani - फोटो : amar ujala
फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद से ही एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सुर्खियों में हैं।  करण जौहर की फिल्म गिल्टी और अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बॉम्ब साइन करने के बाद कियारा की एक और मेन लीड फिल्म का ऐलान हाल ही में हुआ जिसका नाम है इंदु की जवानी। इस फिल्म के लिए काफी समय से इसके निर्माता एक अभिनेता की खोज में थे, पर अब उनकी ये खोज भी खत्म हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
aditya seal - फोटो : twitter
सूत्रों के मुताबिक कियारा के अपोजिट फिल्म इंदु की जवानी में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आए आदित्य सील को फाइनल कर लिया गया है। आदित्य सील स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से पहले नमस्ते इंग्लैंड और तुम बिन 2 जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 

4 of 5
kiara advani
आबिर सेनगुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कियारा गाजियाबाद की लड़की इंदु गुप्ता के रोल में नजर आएंगी जो कि डेटिंग ऐप पर लेफ्ट और राइट स्वाइप करती है और फिर उससे मजेदार गड़बड़ियां होने लगती हैं। फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। कियारा की यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें वह टाइटल रोल करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kiara advani
इस फिल्म से बंगाली लेखक निर्देशक आबिर सेनगुप्ता अपना हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं फिल्म सितंबर में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म को निखिल आडवाणी, निरंजन अयंगर और रायन स्टीफेन साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें