हिंदी फिल्मों की मशहूर 'कृष' फ्रेंचाइजी का निर्माण करने वाले निर्देशक राकेश रोशन इस फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। सालों से वह पटकथा लिखने में ही लगे हुए हैं और नई फिल्म के सहारे वह इस फ्रेंचाइजी को और भी बड़ा करने की कोशिश में हैं। इसी बीच सूत्रों ने खबर दी है कि 'कृष 4' में अभिनेता ऋतिक रोशन एक या दो नहीं, बल्कि पूरे चार अलग अलग किरदारों में नजर आएंगे। साथ ही राकेश कोशिश कर रहे हैं कि इस फिल्म के साथ वह एक महिला सुपर हीरो को भी मैदान में उतारें।