फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब कियारा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाया शादी का यह रोमांटिक फोटो

Sun, 12 Feb 2023 09:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी सात फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी डीपी बदली थी। अब कियारा आडवाणी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी डीपी बदल दी है। कियारा ने भी सिद्धार्थ की तरह ही अपनी डीपी पर शादी की कुछ खास तस्वीरें लगाई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
कियारा ने शादी के बाद अपनी इंस्टाग्राम डीपी बदल दी है। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो लगाई है। कियारा आडवाणी ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम में डीपी के तौर पर लगाई है, उसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं। यह वही तस्वीर है, जो सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी के बाद सोशल मीडिया पर साझा की थी। अब उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पर अपनी डीपी भी बना लिया है। दरअसल, जब से सिद्धार्थ ने अपनी डीपी बदली थी, तब से ही फैंस लगातार कियारा से डीपी बदलने का अनुरोध कर रहे थे।
Neha Kakkar: कपड़ों को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, यूजर्स बोले- टेलर को पैसे कम दिए थे क्या?
 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शादी के तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी डीपी बदली थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर लगाई है, उसमें वह और कियारा एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़े हुए बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ ने फेसबुक पर शादी की दो तस्वीरें प्रोफाइल पर लगाई हैं। फेसबुक की कवर पर जो फोटो लगी है, उसमें दोनों एक दूसरे की तरफ देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
Hardik Pandya: दोबारा शादी करेंगे नताशा-हार्दिक, वैलेंटाइन डे पर होगा शुभ विवाह

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
शादी में सिद्धार्थ और कियारा के लुक ने फैंस को घायल कर दिया था। शादी में कियारा ने लाइट पिंक शेड का लहंगा और हीरा पन्ना की ज्वैलरी पहनी थी। वहीं, सिद्धार्थ ने ऑफ व्हाइट के साथ गोल्डन टच की शेरवानी पहनी थी। कियारा और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल लूट लिया था।
Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने साउथ स्टार्स संग किया रोमांस, रोमांटिक सीन देख फैंस ने बजाईं सीटियां

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ और कियारा ने दिल्ली में नौ फरवरी को रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं, आज यह कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। आज कपल का दूसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल सेंट रेजिस होटल में हो रहा है। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री और कई बिजनेसमैन शामिल होंगे।
Main Deendayal Hun: अब होगा दीनदयाल उपाध्याय की मौत की साजिश का खुलासा, अन्नू कपूर की मौजूदगी में फिल्म शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें