फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara-Sidharth Patch Up: कियारा और सिद्धार्थ के बीच खत्म हुईं दूरियां, माफी मांगते हुए बोले- नहीं रह सकते अलग

Mon, 23 May 2022 06:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बीते काफी दिनों से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ही दावा किया गया था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और अब दोनों ने अपने रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग कर लिए हैं। इस खबर ने दोनों के फैंस का दिल तोड़ दिया था। लेकिन अब सिद्धार्थ और कियारा से जुड़ी एक और खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस खुश होने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिर से साथ हो गए हैं। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दोनों के पेचअप का दावा किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कियारा ने सिद्धार्थ को 'भूल भुलैया 2' की स्क्रीनिंग के लिए फोन करके इनवाइट किया था। फोन पर बातचीत करते हुए दोनों काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। इस दौरान ही दोनों ने एक साथ आने का फैसला लिया। दोनों ने बातचीत करते हुए यह महसूस किया कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं और उन्होंने अलग होने में काफी जल्दबाजी कर दी। जैसे कहते हैं रेस्ट इज हिस्ट्री।
विज्ञापन

3 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेकअप की खबरों के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक साथ सलमान खान की ईद पार्टी में नजर आए थे। लेकिन इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं की थी। दोनों को यूं देखकर फैंस काफी हैरान रह गए थे। लेकिन इसके बाद जब दोनों 'भूल भुलैया 2' की स्क्रिनिंग में एक साथ दिखे थे। तब दोनों ही मीडिया के सामने एक-दूसरे से गले मिले थे। इस मौके का वीडियो भी सामने आया था, जिसे देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि वह सिर्फ कैमरे के लिए गले लगे हैं। लेकिन इस नई रिपोर्ट ने फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने आज तक अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं लेकिन यह भी सच है कि कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे के खास मौके पर साथ दिखाई देते हैं। दोनों को कई बार वेकेशन पर साथ जाते हुए स्पॉट किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें