कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मा प्रोडक्शंस की टैलेंट एजेंसी धर्मा कॉर्नरस्टोन का पूरा फोकस इन दिनों कियारा आडवाणी पर दिखता है। कियारा ने पिछले साल की शुरूआत फिल्म ‘गिल्टी’ से की भी शानदार तरीके से थी लेकिन ‘लक्ष्मी’ और ‘इंदु की जवानी’ से उनकी बढ़त बेकार हो गई। कियारा का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सीधा मुकाबला तापसी पन्नू, यामी गौतम, भूमि पेडनेकर, फातिमा सना शेख और जैकलीन फर्नांडीस जैसी हीरोइनों से है, लेकिन उनकी आने वाले दिनों की फिल्मों की स्लेट ज्यादा जानदार नहीं दिखती।