फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्या पहनना चाहिए ये हमें ना सिखाएं', 'कटप्पा' की बेटी ने उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत को दिया करारा जवाब

Sun, 21 Mar 2021 05:08 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सत्यराज की बेटी दिव्या - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने बयान दिया था कि, रिप्ड जींस हमारे समाज के टूटने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। अब बाहुबली में कटप्पा का रोल प्ले करने वाले सत्यराज की बेटी ने भी सीएम रावत को आड़े हाथों लिया है। इससे पहले नव्या ने सीएम के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है।राजनीति से लेकर फिल्म जगत और सोशल मीडिया यूजर्स तक, हर कोई तीरथ पर निशाना साधा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या - फोटो : सोशल मीडिया
सत्यराज की बेटी दिव्या ने सीएम तीरथ सिंह रावत को नसीहत दी है कि वे महिलाओं को ना सिखाएं कि उन्हें क्या कपड़े पहननने चाहिए। उन्होंने कहा, 'मिस्टर तीरथ सिंह रावत आप हमें ना बताएं कि क्या पहनना है और क्या नहीं। मैं तो अपनी फटी जींस जरूर पहनूंगी। साथ ही उन्होंने फटी जींस में अपनी कुछ फोटोज भी साझा की है। उन तस्वीरों के जरिए संदेश देने का प्रयास रहा कि महिलाओं को उनके कपड़ों से जज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सीएम तीरथ सिंह रावत देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। वहां पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, 'आजकल महिलाएं फटी जींस पहनती हैं। उनके घुटने दिखते हैं, ये कैसे संस्कार हैं? ये संस्कार कहां से आ रहे हैं। इससे बच्चे क्या सीख रहे हैं और महिलाएं आखिर समाज को क्या संदेश देना चाहती हैं।'

4 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : Instagram
इस पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फटी जींस पहने हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलो। मैं अपनी रिप्ड जींस पहनूंगी। थैंक्यू। मैं उन्हें गर्व से पहनूंगी।' इसके आगे अन्य एक स्टोरी शेयर करते हुए नव्या ने सीएम रावत से पूछा कि, 'क्या वह सही माहौल उपलब्ध करा सकते हैं? 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुल पनाग - फोटो : instagram/gulpanag
बता दें कि इसके बाद से सोशल मीडिया पर #RippedJeansTwitter ट्रेंड कर रहा है। इस मुद्दे पर अभिनेत्री गुल पनाग, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, दिल्ली महिला आयोग की चेयर पर्सन स्वाति मालीवाल संग अन्य ने अपनी फोटो शेयर कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मुंहतोड़ जवाब दिया है। गुल ने तंज करते हुए लिखा, ''अपनी फटी जींस निकल रही हूं।'' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें