जान्हवी कपूर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है। सिर्फ जान्हवी ही नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने तो फिल्मों में एंट्री भी नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बहुत फॉलोवर्स हैं। खुशी कपूर ने अपनी बहन के जन्मदिन के मौके पर एक खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ-साथ जान्हवी का बचपन का डांस वीडियो भी साझा किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।