फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khuda Haafiz 2: मेकर्स ने किया 'खुदा हाफिज 2' की रिलीज डेट का एलान, इस दिन थिएटर्स में दस्तक देगी फिल्म

Thu, 21 Apr 2022 01:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

विज्ञापन
1 of 4
खुदा हाफिज 2 - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय स्टारर थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने इसके दूसरे भाग को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। हाल ही में मेकर्स द्वारा 'खुदा हाफिज 2' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन

2 of 4
खुदा हाफिज - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने फिल्म की तारीख का एलान किया। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा,  खुदा हाफिज चैप्टर 2 में समीर और नरगिस की अग्निपरीक्षा के साक्षी बनें। फिल्म 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 4
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्शन हीरोज में से एक विद्युत जामवाल ने पिछले साल जुलाई में शिवलीका ओबेरॉय के साथ खुदा हाफिज चैप्टर 2 की शूटिंग शुरू की थी। वहीं, अब उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। सामने आए फिल्म के पोस्टर में अभिनेता एक कैदी की वर्दी में बढ़े हुए बाल और दाढ़ीमें नजर आ रहे है। खुदा हाफिज चैप्टर 2 विद्युत जामवाल की साल 2020 में आई खुदा हाफिज का सीक्वल है। फिल्म का पहला भाग डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुआ था। 
विज्ञापन

4 of 4
खुदा हाफिज 2 की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले फिल्म के दूसरे भाग की की घोषणा करते हुए एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की थी।इस फोटो में उनके साथ शिवालिका ओबेरॉय, निर्देशक फारुक कबीर और निर्माता, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक नजर आए थे। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इंटेंस को फिर से परिभाषित करने के लिए एक कहानी! जल्द आ रही है खुदा हाफिज चैप्टर 2।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें