केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता यश, श्रीनिधि शेट्टी, राव रमेश, रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने सिनेमा की दुनिया में पहले दिन से रिकॉर्ड बनाने जारी रखे हैं। पहले दो दिन में ही 270 करोड़ रुपये की दुनिया भर में कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने वाली ये फिल्म कन्नड़ सिनेमा की पहली हजार करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म भी बन सकती है। फिल्म की कहानी मुंबई में पले बढ़े एक ऐसे युवा की है जो अंडरवर्ल्ड में अपनी धाक जमाने के बाद सोने की खदानों पर कब्जा करने निकलता है। फिल्म की इसके स्पेशल इफेक्ट्स और डॉयलॉग्स के लिए काफी तारीफ हो रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण में अभिनेता यश की डबिंग मुंबई के कलाकार सचिन गोले ने की है।