इस फिल्म की कहानी भक्ति और श्रद्धा से जुड़ी हुई है। फिल्म में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भगवान शिव का भक्त दिखाया गया है। वहीं ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल करने वाले अभिनेता अवधेश मिश्रा इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'डमरू' से अभिनेत्री याशिका कपूर भोजपुरी सिनेमा में कदम रख रही हैं।