फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव के नए गाने 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' ने मचाया धमाल, अभिनेता ने दिखाया अलग अंदाज

Wed, 09 Dec 2020 06:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव का 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाना - फोटो : यूट्यूब
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और गायक हैं। फिल्मों के साथ उनके गाने भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं गानों में खेसारी लाल यादव का डांस भी हमेशा सुर्खियां बटोरता है। इन दिनों उनका नया गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' है। 
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव का 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाना - फोटो : यूट्यूब
उनके इस गाने को भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव इस गाने में अपने बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाने में वह सरदार लुक में दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाने को खेसारी लाल के अलावा गायिका ईशा शर्मा ने गाया है।
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव का 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाना - फोटो : यूट्यूब
इस गाने को इन दोनों गायकों पर फिल्माया भी गया है। 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाना बीते तीन दिसंबर को रिलीज हुई था। रिलीज होते ही यह गाना वायरल हो रहा है और भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। खबर बनाने तक 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाने को यूट्यूब पर 59 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव और ईशा शर्मा के फैंस भी उनके गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। 

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की आलोचना भी की थी। किसानों के आंदोलन की आलोचना करने पर खेसारी लाल यादव ने कंगना रणौत को ट्विटर पर जमकर सुनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव, कंगना रणौत - फोटो : Instagram
खेसारी लाल यादव ने कंगना के लिए ट्विटर पर लिखा था, 'ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा।' खेसारी लाल यादव का यह ट्वीट खूब वायरल हुआ था। 

पढ़ें: 15 साल पहले ऐसी नजर आती थीं अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ अभिनेत्री का थ्रोबैक विज्ञापन वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें