नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : Instagram-@nawazuddin._siddiqui
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अनौपचारिक बातचीत में इस बात से बहुत खुश दिखते हैं कि साल 2020 में उनकी दो फिल्में बहुत अच्छे से रिलीज हुईं और लोगों ने उनकी सराहना भी की। लेकिन, सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अपनी फिल्मों के अच्छे प्रदर्शन न करने पर उन्होंने एक बहुत बड़ी बात भी कही। नवाज के मुताबिक, सिनेमाघरों में जब उनकी फिल्म रिलीज होती है तो उन्हें समीक्षक तो सराहते हैं लेकिन दर्शकों तक वह फिल्में पहुंच ही नहीं पातीं। उसका कारण यह है कि फिल्म को अपेक्षित संख्या में सिनेमाघर ही नहीं मिलते।