फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri : खेसारी लाल से लेकर मोनालिसा तक, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं भोजपुरी के ये सितारे

Sun, 20 Feb 2022 06:08 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले कुछ सालों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने विस्तार किया है। भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता भी बढ़ी है। आज भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। ऐसे में चाहे निरहुआ हो, आम्रपाली दर्शक अपने चहेते स्टार के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं तो चलिए हम बताते हैं कि ये स्टार कितने पढ़े-लिखे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कितने पढ़े-लिखे हैं भोजपुरी स्टार - फोटो : Instagram
पिछले कुछ सालों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने विस्तार किया है। भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता भी बढ़ी है। आज भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। ऐसे में चाहे निरहुआ हो या आम्रपाली दर्शक अपने चहेते स्टार के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। तो चलिए हम बताते हैं कि ये स्टार कितने पढ़े-लिखे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
Khesari lal yadav - फोटो : Instagram
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न यादव हैं। खेसारी एक्टर, गायक, डांसर भी हैं। खेसारी को 2016 में बेस्ट पॉपुलर एक्टर का अवार्ड मिल चुका है। सबके दिलों पर राज करने वाले खेसारी ने 10वीं तक पढ़ाई की है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पवन सिंह - फोटो : Instagram
पवन सिंह
भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह एक्टर, म्यूजिक कंपोजर, सिंगर, प्रोड्यूसर हैं। पवन का जन्म बिहार के आरा में हुआ है। उन्होंने 'देवरा बड़ा सतावेला', 'भोजपुरिया राजा' जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। पवन को अंतराष्ट्रीय स्तर पर दो अवार्ड मिल चुका है। वहीं पवन ने केवल 10वीं तक पढ़ाई की है। 

4 of 6
Monalisa - फोटो : Instagram
मोनालिसा
खूबसूरत अभिनेत्री मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्में भी की हैं। मोनालिसा ने संस्कृत से ग्रेजुएशन किया है। एक्ट्रेस अपने बोल्ड फोटो के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी सिनेमा की सफल एक्ट्रेस में से एक आम्रपाली की जोड़ी निरहुआ के साथ बेहद पसंद की जाती है। आम्रपाली ने सीरियल 'रहना है तेरी पलकों के छांव में' भी काम किया है। साथ ही उन्होंने जी टीवी के सीरियल 'सात फेरे' और 'मायका' में भी काम किया है। आम्रपाली ने ग्रेजुएशन किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षरा सिंह और रवि किशन - फोटो : Instagram
अक्षरा सिंह
अक्षरा भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस हैं। अक्षरा भोजपुरी सिनेमा में टॉप पेड एक्ट्रेस में भी शुमार हैं। 28 साल की ये खूबसूरत अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं। उनकी पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। वहीं फिल्मों से राजनीति में आ चुके रवि किशन का असली नाम रविंद्र श्यामनारायण शुक्ला है। रवि किशन भोजपुरी, हिंदी फिल्म और टीवी में भी काम कर चुके हैं। वहीं उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें