तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रीद इनटू द शैडोज के सह-लेखक अरशद सैयद द्वारा लिखित और निर्देशित इन्वेस्टिगेटिव कॉमेडी फिल्म में तापसी को एक स्ट्रांग पुलिस वाले के रूप में दिखाया गया है। फिल्म में तापसी प्रतीक गांधी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में दोनों को पहली बार एकसाथ देखा जाएगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फॉलोवर्स को फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी।